ट्रक  डी सी एम आपस में भीडे बड़ा हादसा टला

Feb 2, 2026 - 22:30
 0
ट्रक  डी सी एम आपस में भीडे बड़ा हादसा टला

ट्रक  डी सी एम आपस में भीडे बड़ा हादसा टला

अमिट रेखा अमित यादव /कप्तानगंज/कुशीनगर 

रविवार की सुबह आजाद चौक पर ट्रक व डी सी एम के आपसी भिड़ंत में डी सी एम छतिग्रस्त हो गया।जिससे बड़ी घटना होते होते बची।
रविवार को सुबह करीब 5 बजे नजदीक के गांव चिलवान से एक डी सी एम गुड़ लाद कर बिक्री हेतु गोरखपुर जा रहा था ,अभी वह पुलिस चौकी से आगे आजाद चौक बढ़ा ही था कि चाँदनी चौक से तेज गति से गन्ना लादे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई जिससे डी सी एम बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया,और ट्रक पर लदे गन्ने बिखर गए।इस घटना में डी सी एम पर बैठ एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं मौका देख ट्रक चालक फरार हो गया।शुक्र कहिये कि बगल में बिधुत पोल था अगर पोल गिरा होता तो बडी घटना होने से कोई रोक नहीं सकता।
 घटना के बाद स्थानीय पुलिस विविध कार्यवाही करने में जुट गई है।