जनचौपाल में आये मामलों का हुआ निस्तारण
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/तुर्कपट्टी
कुशीनगर।उपजिलाधिकारी कसया डा0 संतराज सिंह बघेल के आदेश के क्रम में तहसील कसया अन्तर्गत ग्रामसभा कारखाना महुअवा में ग्रामप्रधान राकेश कुमार यादव व लेखपाल सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कुल 17 मामले आये। जिनमें 4 मामले वरासत के थे जिसका मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया
शुक्रवार को चौपाल में श्रम विभाग द्वारा कुछ ग्रामीणों का श्रम कार्ड भी बनाया गया।मीरा देवी द्वारा रास्ता विवाद का मामले के अलावा चकरोड का मामला उठाया गया जिसे अगले बैठक में नापने की बात कहीं गई। सुशीला देवी एवं छोटे अली द्वारा वरासत का मामला लया गया जिसका त्वरित निस्तारण करते हुए आधार की फोटो कापी ली गई। कुछ अन्य ग्रामीणों द्वारा खतौनी में नाम सुधार का प्रकरण उठाया गया जिसे जल्दी ही सुधार किए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर हल्का लेखपाल सुनील कुशवाहा ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गाँवों में जन चौपाल/प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किये जाने के लिए आयोजित है।सरकार की मंशा है कि आपकी समस्याओं का उपस्थित ग्रामीणों के बीच सबकी सहमति से निराकरण किया जाये ताकि भविष्य में विवाद पैदा नहीं हो।ग्रामप्रधान राकेश कुमार यादव ने ग्रामीणों से अपील किया कि किसी भी समस्या के समाधान लिए आपस झगड़ने की बजाए हमें अवगत कराएं।अधिकारियों के निर्देशानुसार उसका निराकरण कराया जायेगा।कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मी बालकिशुन व महेन्द्र भारती के साथ-साथ ग्रामीण राजेश यादव,मोतीलाल,छोटे अली, विजय चौधरी,संगीता देवी,द्रोपदी देवी व नीता देवी आदि मौजूद रहे।