कुशीनगर में पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित:सेना दिवस पर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

Jan 16, 2026 - 10:38
 0
कुशीनगर में पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित:सेना दिवस पर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

कुशीनगर में पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित:सेना दिवस पर

अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

अमिट रेखा/ शमसाद अंसारी/ कुशीनगर 

सेना दिवस के अवसर पर कुशीनगर के बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'सैनिक अभिनंदन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान और 50 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से आए पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की शांति और समृद्धि सैनिकों के बलिदान पर आधारित है। उन्होंने किसान और जवान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए मंगल पांडे और रानी लक्ष्मीबाई जैसे साहस की आवश्यकता है। उन्होंने शास्त्री जी के 'जय जवान जय किसान' के विचार को आगे बढ़ाने और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ नए भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी कुशीनगर आलोक सक्सेना ने बताया कि सैनिक दिवस पर ऐसे आयोजन सेना का मनोबल बढ़ाते हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ. सौरभ द्विवेदी, पूर्व प्राचार्य अमृतांशु शुक्ला, रामभूषण मिश्र, प्रोफेसर डॉ. निगम मौर्य, प्रो. गौरव तिवारी और मैडम फौजिया ने अतिथियों का स्वागत किया। अश्वनी कुमार दुबे ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. हरिओम मिश्रा ने रखी। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के प्राचार्य विनोद मोहन मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि मुजबुल्लाह राही ने संचालन किया।

इस अवसर पर सूबेदार मेजर हरजीत सिंह, प्रो. दयाशंकर तिवारी, बुद्ध इंटर कॉलेज के कैप्टन वेद प्रकाश मिश्रा, नई दिशा सेवा संस्थान की अध्यक्ष प्रो. सीमा, प्रो. सैम, भाजपा मंडल अध्यक्ष कसया अध्या पाण्डेय, टेकुआटार मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप राव, नितेश दुबे, सूबेदार बलिराम रमेश कुमार चंद्रिका शर्मा, मुकेश दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।