कुशीनगर में निर्यात संवर्धन एवं जागरूकता कार्यशाला 30 दिसंबर को

Dec 24, 2025 - 22:00
 0

कुशीनगर में निर्यात संवर्धन एवं जागरूकता कार्यशाला 30 दिसंबर को

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने संयुक्त महानिदेशक, विदेश व्यापार, वाराणसी के हवाले से बताया कि जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, कुशीनगर के तत्वावधान में निर्यात बंधु एक्सपोर्ट प्रमोशन आउटरीच प्रोग्राम एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन जनपद कुशीनगर में सुनिश्चित किया गया है।
इस आयोजन का उद्देश्य जनपद के उद्यमियों, निर्यातकों, कारीगरों, बुनकरों एवं शिल्पियों को निर्यात से संबंधित योजनाओं, सुविधाओं एवं प्रोत्साहनों की जानकारी प्रदान करना तथा निर्यात को बढ़ावा देने हेतु एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के माध्यम से निर्यातकों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनपद में कार्यरत एवं नवोदित उद्यमियों को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में जनपद के समस्त उद्यमियों/व्यापारियों/कारीगरों/निर्यातकों/शिल्पियों को अवगत कराया है कि दिसंबर 2025 में आयोजित होने वाला यह निर्यात सम्मेलन अपरिहार्य कारणों से दिनांक 29.12.2025 के स्थान पर अब 30.12.2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे, विकास भवन सभागार, कुशीनगर में आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग ने सभी संबंधित हितधारकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें।