सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरयां खुर्द में मनाया गया गणतंत्र दिवस
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरयां खुर्द में मनाया गया गणतंत्र दिवस
अमिट रेखा /लतवां चट्टी/कुशीनगर
सेवरही विकास खण्ड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरया खुर्द में 77 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। साथ ही शिक्षकों व गणमान्य अतिथियों ने बंदे मातरम गीत के महत्ता, संविधान और आजादी से संबंधित बात रखी।
सनद हो कि सोमवार को विद्यालय परिसर में भारी भीड़ व गणमान्य व्यक्तियों के बीच 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू राय ने अपने साथ आये गांव के गणमान्य व्यक्तियों व शिक्षकों के साथ सामुहिक तौर पर ध्वज फहराया। इस दौरान सफ़ीना खातुन, खुशबू खातुन,नूरसबा खातून,मधू कुशवाहा,खुशी कुशवाहा,निक्की कुमारी,नीरज के साथ माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इससे पूर्व बतौर मुख्यातिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू राय ने आम जन के बीच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश का तिरंगा आन बान और शान है। प्रधानाध्यापक विकास चन्द्र कन्नौजिया ने बात रखते हुए कहा कि आज देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। और देश का राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम ने अपने 150 वर्ष पूरे किये है। साथ ही उन्होंने बंदे मातरम के महत्ता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए कहा संविधान देश की आत्मा है आजादी के बाद देश को संवैधानिक तौर तरीकों से चलाना उस दौरान बड़ी चुनौती थी। 26 जनवरी वह दिन था जब बाबा भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान बन कर तैयार हुआ और देश के सेवा में आया। इस दौरान कार्यक्रम के बीच बीच में सहायक अध्यापक उत्तम कुमार,सअ घनश्याम यादव,सअ अमित चौधरी, राम प्रकाश पांडेय प्रधानाचार्य ने भी अपनी बात रखी तथा छात्रों में पुरस्कार वितरित किये गये कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय मंजूर अली ने किया। इस दौरान संजीव पाण्डेय, पूर्व ग्राम प्रधान शंभू शरण पाण्डेय, राजनरायन पाण्डेय के साथ सैकड़ों के संख्या मे अभिभावकों व ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।