राहुल कुमार चतुर्वेदी बने मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ गोरखपुर के मंडल अध्यक्ष

Sep 15, 2026 - 22:02
 0
राहुल कुमार चतुर्वेदी बने मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ गोरखपुर के मंडल अध्यक्ष

अमिट रेखा/आर.एन.पाण्डेय तमकुहीराज

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रहे राहुल कुमार चतुर्वेदी को अब संगठन का मंडल अध्यक्ष गोरखपुर बनाया गया है। संगठन के 60वे प्रांतीय अधिवेशन में उन्हें मंडल अध्यक्ष गोरखपुर का नया दायित्व मिलने पर जिले के मजिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों में हर्ष की लहर है। मंगलवार को उनके तैनाती स्थल तमकुहीराज तहसील के कर्मचारियों ने उन्हें उनके इस नए दायित्व मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें फूल मालाओं से स्वागत करते हुए मिष्ठान का वितरण किया।

दो दिन पूर्व लखनऊ के अटल विहार बाजपेई साईंफीटिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 60वे मजिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अधिवेशन में संगठन के कुशीनगर जिलाध्यक्ष राहुल कुमार चतुर्वेदी को मंडल अध्यक्ष गोरखपुर का दायित्व प्रदेश कमेटी ने दिया है। उनके इस नए दायित्व मिलने पर इस संगठन से जुड़े मंडल के कर्मचारियों में हर्ष की लहर है। मंगलवार को उनके तैनाती स्थल तमकुहीराज तहसील में पहुंचने पर तहसील के कर्मचारियों जितेंद्र कुमार यादव, ब्रजेश गौतम, जयकरण कुशवाहा, इश्तियाक, रामहरख यादव, हरिनारायण गुप्ता, मुकेश यादव, मनोज कुमार, संजय कुमार त्रिपाठी, गयासुद्दीन, जयंत गुप्ता, रितेश, नंदलाल आदि ने उनका फूल माला से स्वागत कर उनका अभिनंदन कर प्रसन्नता व्यक्त किया।