ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम सचिवों ने जमा किया डोंगल, सौंपें ज्ञापन
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम सचिवों ने जमा किया डोंगल, सौंपें ज्ञापन
अमिट रेखा/ संत राज यादव/सहजनवां /गोरखपुर
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के आवाहन पर सहजनवां ब्लाक के ग्राम सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में अपना-अपना डोंगल सहायक खंड विकास अधिकारी सहजनवां को सौंपा और कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ग्राम सचिवों ने आरोप लगाया है कि ग्राम सचिवों ने कई ग्राम पंचायत में नियुक्त है ,जिससे ऑनलाइन हाजिरी करना संभव नहीं है । ज्ञापन सौंपने वाले में विनय कुमार, मानवेंद्र कुमार निषाद ,प्रतिमा सिंह ,शिल्पी यादव, सुषमा चौधरी, सुनील कुमार, हेमंत सिंह, गौरव कुमार द्विवेदी, रामेश्वर यादव, गौतम कुमार आदि लोग सम्मिलित थे।