उनवल राज परिवार के गृहस्थ संत का अंत , नगर पंचायत उनवल सहित क्षेत्र में शोक की लहर

Dec 23, 2025 - 12:40
 0
उनवल राज परिवार के गृहस्थ संत का अंत , नगर पंचायत उनवल सहित क्षेत्र में शोक की लहर

उनवल राज परिवार के गृहस्थ संत का अंत , नगर पंचायत उनवल सहित क्षेत्र में शोक की लहर

अमिट रेखा/ राम अशीष तिवारी 

खजनी/ गोरखपुर। उनवल राज परिवार के गृहस्थ संत अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य इंटर कालेज भटवली एवं स्व पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के अनुज तथा सहजनवां के पूर्व विधायक राजेंद्र बृजेश सिंह के 82 वर्षीय चाचा बबुआ कैलास प्रसाद सिंह का शनिवार की रात दस बजे हृदय गति रुकने के कारण सत्य के शून्य में विलीन हो गए दाह संस्कार रविवार को सरयू तट के बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम में उनके भतीजे पूर्व विधायक सहजनवां राजेंद्र बृजेश सिंह के द्वारा मुखाग्नि देकर किया गया इस अवसर पर क्षेत्र,गांव,जवार,रिस्तेदारो की हुजूम बड़ी संख्या में सैकड़ों बस व चारपहिया तथा दो पहिया वाहनों से मुक्ति धाम में उपस्थित होकर अपने लोक प्रिय गृहस्थ संत को अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी।
 स्व बबुआ कैलास प्रसाद सिंह महान गृहस्थ संत के साथ ही साथ महान न्यायवादी ,धार्मिक कार्यो में दत्तचित्त,  सामाजिक,  शिक्षाविद,सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी,मीठी वाणी के प्रतिक व महान दानवीर थे साथ ही साथ दरवाजे से याचकों को संतुष्ट कर  उन्हें विदा करना उनकी बेशुमार फितरत थी।
  उनके गोलोकधाम का समाचार गांव व क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई इस कड़ाके की गलन भरी ठंड को नकारते हुए लोगों का हूजूम अपने गृहस्थ संत व दानवीर का अंतिम दर्शन करने हेतु उनके पैतृक निवास स्थान उनवल में उमड़ पड़ी और लोग अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे तथा लोग उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते उनके आंखों से आंसुओं की जलधारा सहज रुप मे निकल पड़ती थी।