अवारा छुट्टा पशु फसलों को कर रहे हैं बर्बाद
अमिट रेखा/संतराज यादव
गोरखपुर पिपरौली सहजनवां तहसील क्षेत्र के दक्षिण छोर पर स्थित पिपरौली ब्लाक के आमी नदी के कछार क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान हैं। दर्जनों की संख्या में यह छोटा पशु उनकी फसलों को चर कर,रौंद कर,कर रहे हैं बर्बाद। जिससे किसान चिंतित व परेशान है।
बताते चले कि क्षेत्र के अमटौरा, बनौड़ा ,बेलवाडाडी, कटका, गाडर, कैली , कोल्हुई,तेनुअन,तिनहरा,उसका, अडिलापार इत्यादि गांवों के किसानों ने रवि की महत्वपूर्ण गेहूं तथा तिलहन की अलसी और सरसों तथा दलहनी पौधों जैसे चना, मटर इत्यादि फसलों की बुआई कर दी है । पर इनकी उम्मीदों पर क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में फैले छुट्टा पशु चरकर और रौंदकर कर रहे हैं बर्बाद।कई जगह तो किसान रतजगा कर खेतों की रखवाली भी कर रहे हैं।इस महंगाई में क्षेत्र के किसानों ने कितनी मेहनत से अपनी फसलों की बुवाई की है पर उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। यही हाल रहा तो लागत निकलना ही मुश्किल है।क्षेत्र के किसानों उग्रसेन सिंह,अनुज सिंह,समरपाल सिंह,प्रशांत सिंह, अभिषेक सिंह,भानु प्रताप सिंह,रवि प्रताप सिंह,सरवन निषाद, अशोक सम्राट, चंद्रशेखर ,अंकुर सिंह श्रीनेत, जवाहिर सिंह, उमेश पांडेय इत्यादि ने इस समस्या से निजात की मांग की है।