अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 31 जनवरी तक

Jan 30, 2026 - 19:49
 0

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 31 जनवरी तक

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं अनाथ बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 06 एवं 09 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी कुशीनगर अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि प्रवेश हेतु ऐसे निर्माण श्रमिक, जो श्रम विभाग में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत दिनांक 30.11.2022 तक पंजीकृत हैं, उनके अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले बच्चे भी पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जिला श्रम कार्यालय, रामकोला रोड, शनि मंदिर के सामने, पडरौना, कुशीनगर से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी मो. नं. 9984581938, 9415322990 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा वेबसाइट upbocw.in के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, जबकि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने पात्र अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर अपने बच्चों को इस योजना का लाभ दिलाएं।