विष्णु महायज्ञ में कुलकुला धाम से निकली भव्य कलश यात्रा 

Jan 24, 2026 - 17:55
 0
विष्णु महायज्ञ में कुलकुला धाम से निकली भव्य कलश यात्रा 

विष्णु महायज्ञ में कुलकुला धाम से निकली भव्य कलश यात्रा 

अमिट रेखा /अमित यादव /कप्तानगंज/ कुशीनगर 

क्षेत्र के कुलकूला धाम में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री विष्णु महायज्ञ का कलश व शोभा यात्रा गुरुवार को गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा I 
विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा धौरा में स्थित ठाकुर जी व भोले नाथ एवं हनुमान जी के साथ मां कुलकुला स्थान से श्री श्री विष्णु महायज्ञ की कलश व शोभा यात्रा हाथी, घोड़े, ट्रैक्टर ट्राली सहित हजारों नर नारियों संग चार पहिया वाहनों और दो पहिया वाहनों के काफिलों के बीच निकाली गई यह कलश यात्रा कुलकुला धाम से निकल कर जमुनी वरवा,धरमौली, इंदरपुर, सोहनी होते हुए कप्तानगंज में स्थित छोटी गंडक नदी के घाट पर राम जानकी मंदिर परिसर में पहुंची जहां पर प्रमुख यजमान सहित 5001 कन्याओं द्वारा यज्ञाचार्य देवानंद दूबे के बैदिक मंत्रों के बीच कलश में नदी का जल भरा गया I उसके बाद कलश व शोभा यात्रा पुनः कप्तानगंज कस्बा होते हुए पटखौली, मेहड़ा, सुधियांनी, ओम चौराहा, भड़सर होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची I क्षेत्र में प्रसिद्ध कुलकुला धाम का यह मंदिर दूर दराज सहित गैर जनपदों में भी विख्यात है I इस मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति होने वाले इस महायज्ञ में दूर दूर के गावों से श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है I तथा मंदिर परिसर में विशाल मेला भी लगता है I मंदिर के महंत फलाहारी 108 श्री श्री संत रामदास जी महराज ने बताया कि यज्ञ में सत्संग, संतों का समागम व प्रवचन के माध्यम से महायज्ञ में आए हुए श्रद्धालुओं के अंदर जहां ज्ञान की ज्योति जलाई जाएगी वहीं रात्रिकालीन  लीला मण्डली के कलाकारों द्वारा राम के लीलाओं का मंचन किया जायेगा I इस दौरान कलश व शोभा यात्रा के संयोजन में आयोजक मंडल के संचालक बच्चा सिंह, राघव तिवारी, बिरेंद्र तिवारी, गोबरी, साहेब दास, शंकर दास, प्रभाकर तिवारी, कमिंदर गुप्ता, रामधनी यादव, जय हिन्द, विशाल सिंह, जनार्दन  व काफी संख्या में साधु संत व ग्रामीण सहित आदि उपस्थित रहे I