अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर /कुशीनगर
नगर पंचायत फाजिलनगर के राजमालती स्टेडियम में स्वर्गीय शत्रुमर्दन प्रताप शाही जी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इस क्रिकेट के महाकुंभ में उमड़ा यह विशाल हुजूम उनकी सोच, उनकी दूरदृष्टि और उनके सपनों की गवाही दे रहा है।
याद आता है वह दिन, जब उन्होंने इस क्रिकेट महासंग्राम की शुरुआत का सपना देखा था।
जब लोग पूछते थे ।
आपको इससे व्यक्तिगत रूप से क्या लाभ है?"
उनका जवाब हमेशा खेल और समाज के लिए होता था।
आज हर तालियाँ, हर उत्साह उन्हें नमन कर रहा है।
आप नहीं हैं । लेकिन आपकी सोच ज़िंदा है।
उनका सपना सिर्फ़ एक टूर्नामेंट नहीं था, उनका सपना था । फ़ाज़िलनगर-कुशीनगर के युवाओं की उड़ान ।
उनका बोलना था
अगर हर साल हमारे फाजिलनगर की धरती से एक भी बच्चा देश-विदेश में नाम रोशन कर दे, वही मेरी सच्ची कमाई होगी ।
आज यह क्रिकेट महाकुंभ उनकी सोच को सच्ची श्रद्धांजलि है।
यह उक्त बातें राजमालती स्टेडियम में अजय त्रिपाठी ने कहा और अपने नम आंखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, राजन शुक्ला, विनित कुमार बंटी, मिडिया प्रभारी दिनेश सिंह, अजात शत्रु शाही (कुंवर ), गुड्डू चौहान, पिंटू राव, रिंकू यादव, जे पी सैनी, अप्पू सिंह, गुडडू सिंह, गोविन्द यादव, रिंकू राय आदि लोग मौजूद रहे।