एंटी करप्शन डे पर भव्य साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन

Dec 11, 2025 - 12:51
 0
एंटी करप्शन डे पर भव्य साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन

एंटी करप्शन डे पर भव्य साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन

एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट एवं साइबर क्राइम ब्रांच लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ संपन्न

अमिट रेखा/ इसरार अंसारी/प्रयागराज

 एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट यूथ ब्यूरो तथा साइबर क्राइम ब्रांच लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में एंटी करप्शन डे के अवसर पर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस में साइबर जागरूकता अभियान का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और साइबर सुरक्षा के महत्त्व को समझा।
साइबर क्राइम ब्रांच की टीम—सब-इंस्पेक्टर आरती वर्मा, साइबर सेल ऑफिसर गौरव शुक्ला, एवं अखिलेश पटेल ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी स्कैम, सोशल मीडिया सुरक्षा, पासवर्ड प्रोटेक्शन और डिजिटल एथिक्स पर बच्चों को विस्तार से जागरूक किया। बच्चों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुयश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि “डिजिटल युग में साइबर जागरूकता ही बच्चों का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। जब बच्चे जागरूक होंगे तभी समाज सुरक्षित होगा।” उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और साइबर क्राइम ब्रांच की टीम का सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीना पाठक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
वाइस प्रिंसिपल मिसेज़ अनीता गुप्ता ने भी मिशन भारत ट्रस्ट और साइबर ब्रांच की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अभियान समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का संचालन संजोली गोस्वामी द्वारा अत्यंत प्रभावी तरीके से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यालय के छात्रों ने गणेश वंदना और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मन मोह लिया।
संगठन की ओर से कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्षित श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव आकाश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष अभास श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मोहम्मद ताबिश, जिला उपाध्यक्ष रिशिता श्रीवास्तव, अरिहंत चौहान, शरद गोस्वामी, विकास श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
यह जागरूकता अभियान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, डिजिटल सुरक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करने में अत्यंत सफल साबित हुआ।