31 दिसम्बर 2025 तक किसान कराये अपनी फसल का बीमा

Dec 7, 2025 - 17:08
 0

31 दिसम्बर 2025 तक किसान कराये अपनी फसल का बीमा

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

उप कृषि निदेशक अतींद्र ने अवगत कराया है  कि रबी सत्र में बोई गई फसल गेहूं एवं सरसों का बीमा करवा लें। जनपद कुशीनगर में 119783 हेक्टेयर में गेहूं एवं 17039 हेक्टेयर में सरसों की खेती होती है. यह दोनों फसलें जनपद में बीमा के लिए अधिसूचित है। जनपद के लिए एग्रीकल्चर इन्शयोरेश कम्पनी इस कार्य के लिए नामित है। गेहूं की फसल का बीमा कराने के लिए प्रति हेक्टेयर रु० 1141.50 का प्रीमियम किसान को भुगतान करना होगा इसी तरह सरसों का बीमा करने के लिए प्रति हेक्टेयर रु० 678.00 का प्रीमियम किसानों को भुगतान करना होगा।
उन्होंने बताया कि फसल बीमा में दो तरह के कृषक आते हैं ऋणी एवं गैर ऋणी। ऐसे ऋणी कृषक जिन्होंने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड (के०सी०सी०) ले रखा है सीधे बैंक से अनुरोध कर अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं. बीमा कराते समय किसान अपनी फसल का उल्लेख अवश्य करें, इसके लिए प्रीमियम को छोड़कर कोई अतिरिक्त धनराशि नहीं देनी होगी। इसी तरह गैर ऋणी कृषक सहज जन सेवा केंद्र (CSC), बीमा पोर्टल (www.pmfby.gov.in) या फसल बीमा के प्रतिनिधि से प्रीमियम देकर अपना बीमा करवा सकते हैं। यहां भी बीमा के बदले कोई अतिरिक्त धनराशि भुगतान नहीं करनी है। किसानों को दोनों तरह के बीमा में आधार कार्ड, फसल की बुवाई की घोषणा पत्र, नवीनतम खतौनी एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के अभिलेख आवश्यक होंगे।
किसी भी प्राकृतिक आपदा यथा असफल बुवाई, खड़ी फसल की कीट रोगों से क्षति, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, जल भराव, भूस्खलन और बिजली गिरने से तथा बुवाई के 14 दिन के अंदर खलिहान में नष्ट फसल का क्षतिपूर्ति बीमा कम्पनी देती है।
किसानों को प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए राज्य एवं भारत सरकार के सहयोग से जोखिम को कवर करनें के लिए योजना संचालित की गयी है। इसके लिए बीमा कम्पनी द्वारा किसानों की सहूलियत के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है, इनको भी प्रीमियम को छोड़कर किसी भी तरह का अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाना है, जिनके नाम एवं दूरभाष नंबर निम्नवत है-
जिला समन्वयक, एग्रीकल्चर इन्शयोरेंश कम्पनी प्रिंस कुमार मिश्रा 9549634331
आकाश कुमार गॉड, पडरौना तहसील 8423611651,
मनीष कुमार सिंह, खड्डा तहसील 9721108986,
शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कप्तानगंज 6394380693,
जगदीप वर्मा हाटा, 9450945711,
अभय प्रताप सिंह कसया 8009952236,
आलोक गुप्ता तमकुहीराज, 7518207819