266 रुपये की यूरिया खाद धड़ल्ले से बिक रहा 400 रुपए में, खाद विक्रेता किसानों का खून चूस रहे हैं।, जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं

Dec 15, 2025 - 18:33
Dec 15, 2025 - 18:33
 0
266 रुपये की यूरिया खाद धड़ल्ले से बिक रहा 400 रुपए में, खाद विक्रेता किसानों का खून चूस रहे हैं।, जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं

266 रुपये की यूरिया खाद धड़ल्ले से बिक रहा 400 रुपए में, खाद विक्रेता किसानों का खून चूस रहे हैं।, जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं

अमिट रेखा /राम अशीष तिवारी /खजनी /गोरखपुर

खजनी उनवल तथा आस पास के खाद विक्रेता किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर अपना तिजोरी भर रहे हैं यूरिया खाद का सरकारी रेट दो सौ छाछठ रुपये है और प्राईवेट खाद विक्रेता उसे धड़ल्ले से बेरोकटोक चार सौ रुपए में बेंच कर मालामाल हो रहे है दुकानदारों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है ।
 कृषि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कभी दुकानों का भ्रमण नहीं करते हैं जिससे दुकानदार किसानों के खून पसीने के पैसे से अपना तिजोरी भर रहे हैं साधन सहकारी समितियों पर समय से सरकार द्वारा खाद बीज उपलब्ध कराई जाती तो किसानों का पैसे का शोषण नहीं होता मुख्यमंत्री के गृह जनपद में इस तरह से दिन दहाड़े लूट मची हुई है तो अन्य जनपदों की क्या हालत होगी किसान गिरजेश तिवारी, इंद्रमणि त्रिपाठी, जनार्दन,अमरेश, रामकृपाल, लालाबाबू साहनी,अधारे यादव, रामचंद्र साहनी आदि का कहना है कि सरकार बाजारों, दुकानदारों पर नियंत्रण नहीं करेगी तो भा जा पा सरकार की शाख को यह व्यापारी दिनदहाड़े लीलाम कर देंगे। जिम्मेदारों से फोन किया गया फोन नहीं उठा जिससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सकता |