सहजनवां थाना क्षेत्र में ब्लेड फैक्ट्री के पास नगर पंचायत के कूड़े में लगी आग अगल-बगल की जनता आग से भयभीत

Dec 15, 2025 - 18:11
 0

अमिट रेखा/ संतराज यादव/ सहजनवा/ गोरखपुर

 सहजनवां थाना क्षेत्र में स्थित नगर निगम सहजनवां  एक ब्लेड फैक्ट्री के बगल में गैलेंट इस्पात कंपनी के कूड़े में आज आग लग गई। इस आग ने आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैला दिया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आग लगने की घटना  सुबह हुई, जब नगर निगम सहजनवां के कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया।आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए तेजी से कार्रवाई शुरू की, लेकिन कूड़े के ढेर में आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं।गनीमत रही कि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ। आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि कूड़े के ढेर में किसी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री होने से आग लग गई।