संबिलियन विद्यालय के शौचालयों में गन्दगी का अम्बार ,सफाईकर्मी हुए बेलगाम, जिम्मेदार लापरवाह

Dec 23, 2025 - 19:30
 0
संबिलियन विद्यालय के शौचालयों में गन्दगी का अम्बार ,सफाईकर्मी हुए बेलगाम, जिम्मेदार लापरवाह

संबिलियन विद्यालय के शौचालयों में गन्दगी का अम्बार ,सफाईकर्मी हुए बेलगाम, जिम्मेदार लापरवाह

अमिट रेखा /राधेश्याम शास्त्री /दुदही ब्लॉक/कुशीनगर

जनपद के दुदही विकास खण्ड ‌क्षेत्र में विभागीय जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते सफाई कर्मी बेलगाम हो गये हैं। जिसके चलते गांवों में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। समाचार के अनुसार दुदही विकास खण्ड ‌क्षेत्र के अति पिछड़े उत्तरी क्षेत्र में  सफाई कर्मी    गांवों में, विद्यालयों में सरकारी संस्थाओं में गन्दगी की सफाई कार्य न करके अपने कार्यों के प्रति घोर लापरवाह बने हुए हैं और अधिकारी तमाशबीन बने टकटकी लगाए बैठे देख रहे हैं। मामला दुदही विकास खण्ड ‌क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौबेया पटखौली का है।  सम्बिलियन प्राथमिक विद्यालय व  उच्च प्राथमिक विद्यालय में समस्त शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाया जा रहा था।   विद्यालय में ग्रामीण भी मौजूद थे।  विद्यालय में ढहे हुए ईंट की खुदाई हो रही थी। इसी दौरान सामुदायिक शौचालयों में गन्दगी की शिकायते मिली, जहां पर महीनों से सफाई कर्मियों द्वारा जान-बूझकर‌ सफाई कर्मियों द्वारा गन्दगी की सफाई नहीं की जा रही थी। मौके पर   देखा गया कि महीनों से सफाई कर्मी शौचालयों में गन्दगी की सफाई नहीं की जा रही थी। गन्दगी का अम्बार लगा हुआ था। कोई बच्चे अन्दर ‌नहीं जा रहे थे। सफाई कर्मियों की घोर लापरवाही बच्चों की जान लेने पर उतारू हो गए हैं। शौचालयों में गन्दगी के अम्बार से बीमारी फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई है, जिम्मेदारों द्वारा इन सफाई कर्मियों की क्षेत्र में जांच -पड़ताल नहीं होने से अधिकारियों के प्रति जनता द्वारा क्षेत्र में तरह -तरह की चर्चाएं शक के घेरे में ला दिया है। सफाई कर्मी गांवों में भी सफाई करते नहीं दिख रहे हैं।  सफाई कर्मियों की घोर लापरवाही से गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। जिससे पूरे गांवों में संक्रामक बीमारी फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। आखिर में इसका जिम्मेदार कौन होगा ? सफाई कर्मी प्रतिदिन गांवों में जाकर अपनी ड्यूटी बजाते तो ऐसी नौबत नहीं आती।  क्या लापरवाह सफाई कर्मी नादान बच्चों की जान लेंगे ?  यदि विभागीय उच्च अधिकारी मौके का मुआइना करें तो लापरवाह सफाई कर्मियों का सारा करतूत सामने आ जायेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसों पुरानी नालियां जर्जर हो गई है और हमेशा जल जमाव बना रहता है। नालियों का पानी सड़क पर बिखरे हुए होते है और गन्दगी की बदबू से आस पास रहना मुश्किल हो गया है। गन्दगी की वज़ह से जनता आक्रोशित हैं,जो कि गम्भीर बीमारियों को बढ़ावा दे रही है और   जिम्मेदार मौन हैं। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते सफाई कर्मियों द्वारा सफाई कार्य न करके अपने कार्यों के प्रति घोर लापरवाही किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी तो तनिक भी गांवों में नहीं आते है और न ही सफाई कार्य करते हैं। यदि ओ स्थिति रही तो आने वाले समय में लोग काल के गाल में समा जायेंगे। प्राथमिक विद्यालय हो, नालियां हों,  जगह -जगह नालियां जाम है । गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। जिम्मेदार तमाशबीन बने हुए हैं। फिर भी सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान वर्षों से  कैसे किया जा रहा है। अधिकारी शक के घेरे में है। बिना काम किए वेतन का भुगतान क्या किया जा रहा है। यदि समय रहते तत्काल ध्यान नहीं दिया गया तो वह समय दूर नहीं कि पूरा विद्यालय  संक्रामक बीमारी के चपेट में आ जाय।