विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण करने के उपलक्ष में 

Jan 12, 2026 - 13:58
 0
विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण करने के उपलक्ष में 

विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण करने के उपलक्ष में 

अमिट रेखा /अमित यादव /कप्तानगंज /कुशीनगर 

जनपद कुशीनगर के नगर पंचायत कप्तानगंज अंतर्गत प्राचीन गौशाला ठाकुर जी का मंदिर प्रांगण परिसर के स्थान पर दिनांक 11 जनवरी 2026 दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ तथा दोपहर 2:00 बजे से शोभायात्रा निकाली गई जो गौशाला प्रांगण से आजाद चौक चांदनी चौक मंगल की बाजार धर्मशाला रोड होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर शोभा यात्रा संपन्न हुआ। 
जिसमें नगर के तथा आसपास के अपार हिंदू जनमानस माताएं बहने तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त हुआ जहां प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक  सूर्य प्रभात मुख्य वक्ता की भूमिका में रहे तथा संत समाज से धर्म जागरण के जिला परियोजना प्रमुख आचार्य  सतीश चतुर्वेदी तथा मातृशक्ति से बहन श्रृंखला किशोरी द्विवेदी  का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त हुआ। तथा अध्यक्ष की भूमिका में  गंगासागर की उपस्थित सभी सम्मिलित रहे हिंदू जनमानस के प्रति आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित किये।
जहां प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री  अतुल सिंह जी रामकोला विधायक  विनय प्रकाश गॉड पूर्व विधायक शंभू चौधरी पूर्व विधायक दीप लाल भारती आदित्य केदार  सगचालक अच्छे लाल संत  गोशाला पुजारी विशाल  दुर्गेश  सुनील  वीरेंद्र अमित   हरेराम विजय कुशवाहा   सहित नगर पंचायत कप्तानगंज के गणमान्य नागरिक सहित तमाम हिंदू जनमानस उपस्थित रहा तथा मंच संचालन में जिला सेवा प्रमुख मणि चंद वर्मा जी का सहयोग सराहनीय रहा। सैकड़ो माताएं बहने तथा अन्य अनुसांगिक संगठनों के आए हुए सभी लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ जिसके लिए समस्त हिंदू जनमानस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया गया।