लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज, राष्ट्र उनकी एकता और अखंडता के संकल्प को कर रहा नमन

Oct 31, 2026 - 07:34
 0
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज, राष्ट्र उनकी एकता और अखंडता के संकल्प को कर रहा नमन

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : भारत के इतिहास में सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में सदैव स्मरण किया जाता है। आज 31 अक्टूबर को देशभर में उनकी जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके महान योगदान को याद कर रहा है।

सरदार पटेल को देश लौह पुरुष के नाम से जानता है। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आजादी के बाद देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ़ निर्णय क्षमता ने नवगठित भारत को एक सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में जन्मे सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री बने। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और देशहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

उनकी जयंती पर मनाया जाने वाला राष्ट्रीय एकता दिवस भी हमें यह संदेश देता है कि देश की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, आपसी भाईचारे और सामूहिक संकल्प में निहित है। सरदार पटेल के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र