राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
अमिट रेखा/ रजनीश पटेल/भाटपार रानी/ देवरिया
दिन शुक्रवार को प्रभावती देवी रामपति देवी बालिका इण्टरमीडिएट कालेज रतसिया कोठी देवरिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनो इकाइयों क्रमशः प्रभावती देवी इकाई तथा रामपति देवी इकाई के विशेष सप्तदिवसीय शिविर कार्यक्रम जो दिनांक 24/01/2026 से 29/01/2026 तक चयनित ग्राम जानकी कुटिया तथा चंदाचक मे चलेगा का उद्घाटन मुख्य अतिथि रीता सिंह (चेयरपर्सन, आर•एस इंटरनेशनल स्कूल) एवं विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रताप सिंह (चीफ ब्यूरो, द इंडियन व्यू) ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। स्वयंसेविकाओं ने स्वागत गीत और लक्ष्य गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रीता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि "सेवा के माध्यम से ही हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और शिविर की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। शिविर की रूपरेखा
विद्यालय की प्रधानाचार्या शिवानी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि आगामी सात दिनों तक स्वयंसेविकाएँ चयनित गांवों में स्वच्छता अभियान, साक्षरता जागरूकता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूकता रैली और डोर-टू-डोर अभियान चलाएंगी।कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय: इस विशेष शिविर का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी मिंटू यादव एवं अमितेश सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।