मेहा देवरिया ने जीता विद्यार्थी क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता
फाइनल मुकाबले में मेजबान बटलोहिया को एक शून्य से पराजित किया
अमिटरेखा/हारूनअली/फाजिलनगर
फाजिलनगर विकासखंड के ग्राम सभा रुदवलिया के बटलोहिया स्थित खेल मैदान पर विद्यार्थी फुटबॉल स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से आयेजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मदनी क्लब मेहा देवरिया ने यंग स्पॉटिंग क्लब बटलोहिया को एक शून्य से पराजित करके कप पर कब्जा जमा लिया। मेजबान टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
मंगलवार की दोपहर बाद खेले गए पहले फाइनल मुकाबले में मेहा देवरिया एवं बटलोहिया की टीमों ने जबरदस्त खेल कौशल का परिचय दिया। नतीजा पहले हाफ के 45 मिनट में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं थी। खेल के दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों का संघर्ष जारी रहा। खेल के शेष बचे अंतिम तीन मिनट में मिले एक फाउल को मेहा देवरिया के खिलाड़ी सरफराज ने गोल में तब्दील कर कप अपने टीम के नाम कर दिया।फाइनल के मैंन ऑफ द मैच सरफराज अली देवरिया रहे।
इसके पूर्व मैच का उद्घाटन समाजसेवी भानु प्रताप सिंह ने किया। उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उच्चतम स्तर के खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। ग्रामीण अंचल में इस प्रकार की प्रतियोगिता से निश्चित ही युवा वर्ग को फायदा होगा। दमखम के इस खेल से सीख लेकर क्षेत्र के युवा एक दिन डियागो मेराडोना, वाइचिंग भूटिया, लियोन मेसी और रोनाल्डो जैसे फुटबॉलर बनकर क्षेत्र का ही नहीं देश का नाम रौशन करेंगे। मैच में रेफरी की भूमिका पंकज यादव, रजनीश यादव एवं नीरज कुशवाहा ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजक बिंदु यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान भीखम चौहान,सुभाष यादव,रंजीत कुशवाहा,संतराज यादव,अजय चौहान,संजीव मौर्या,राजकुमार यादव,जगदीश यादव,संतराज यादव,नंदकिशोर वर्मा, संतोष यादव,पप्पू कुशवाहा,गोरख वर्मा,संदीप यादव,धर्मनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।