बिजली बिल सुधार एवं जमा हेतु विशेष कैम्प आयोजित

Dec 25, 2025 - 11:51
 0
बिजली बिल सुधार एवं जमा हेतु विशेष कैम्प आयोजित

बिजली बिल सुधार एवं जमा हेतु विशेष कैम्प आयोजित

अमिट रेखा/ संत राज यादव

गोरखपुर। पिपरौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गहन में  बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली बिल जमा करने एवं बिल में हुई त्रुटियों के सुधार हेतु एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प का उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को राहत देना था, जिनका बिजली बिल बकाया था या जिनके बिल में किसी प्रकार की समस्या बनी हुई थी।
कैम्प के दौरान ग्रामीणों की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत बिल जमा किए तथा बिल संबंधी समस्याओं का समाधान कराया। विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही आवश्यक सुधार किए गए व तीस लोगों का ओटीएस में रजिस्ट्रेशन किया गया
इस अवसर पर विद्युत विभाग से एसडीओ अखिलेश मल्ल एवं जेई बिपिन सिंह उपस्थित रहे। साथ ही अरविन्द साहनी, जितेन्द्र साहनी सरवन , मुन्ना यादव रविकान्त उर्फ लालू (क्षेत्र पंचायत सदस्य) राजेश यादव, नवीन कुमार सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण व कर्मचारी मौजूद रहे।
कैम्प के सफल आयोजन से ग्रामीणों में संतोष व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कैम्प लगाए जाने की मांग की गई, जिससे आम जनता को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान में आसानी हो सके।