बरवापट्टी घाट पर पीपा पुल बनवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना समाप्त
पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता द्वारा पीपा पुल का एस्टीमेट बनाकर दिखाया गया एसडीएम तमकुही राज के आश्वासन पर धरना स्थगित
अमिटरेखा/कृष्णा यादव/ तमकुहीराज/ कुशीनगर
स्थानीय तहसील क्षेत्र के बरवा पट्टी घाट नारायणी नदी में पीपा पुल बनवाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता मधुर श्याम राय के द्वारा गत 20 जनवरी से धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम चलाया गया तथा घोषणा की गई की अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ और मांग को दृष्टिगत रखते हुए तमकुही राज तहसील प्रशासन के सख्त कठोर कदम उठाने की दरमियां पी डब्बू डी के अधिशासी अभियंता ने पीपा पुल निर्माण का एस्टीमेट बनाकर एसडीएम तमकुही राज आकांक्षा मिश्रा के साथ पहुंचे तथा आश्वसन दिया कि जल्द पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा जिस पर धरना पर बैठे नेता एवं ग्रामीण भड़क गए और मांग करने लगे कि जब तक पीपा पुल नहीं बनेगा तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। काफी जदूदो जेहाद के बाद एसडीएम तमकुही राज आंकान्छा मिश्रा ने आश्वासन दिया कि एस्टीमेट के संबंध में जिलाधिकारी कुशीनगर से वार्ता की जाएगी और शासन से तुरंत धन अवमुक्त होने के साथ ही निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा तब तक धरना का कार्य चलाना स्थगित किया जाए। एसडीएम तमकुही राज का आश्वासन के बाद सर्वसम्मत से नारायणी नदी में पीपा पुल निर्माण की मांग कर रहे लोगों ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। सपा नेता मधुर श्याम राय ने कहा कि अगर अभिलंब इस पूल का निर्माण नहीं हुआ तो पुनः हम लोग धरना एवं अनशन देने के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर राकेश यादव उदय नारायण गुप्ता सेनुल्लाह ओम प्रकाश यादव हरेंद्र मुखिया गोविंदा गौतम राजकुमार यादव सोनू गुप्ता धर्मेंद्र शर्मा अनिल बद्री बलिंदर अवध कुशवाहा गौरव निषाद शकीरा आनंद सुधीर मनोज चौरसिया मंसूर प्रधान अनिल कुमार बबलू अली गाजी बृजेश यादव अब्दुल मुबारक जिब्राइल रुस्तम नथुनी विनोद सीमा कुशवाहा उमेश मनोज राय धर्मेंद्र राय महेश राय सुरेश राय अवसर रेहान निरंजन यादव गोविंद कुशवाहा मदन यादव हजारी कुशवाहा गोविंदा गौतम ओम प्रकाश राम आधार यादव जितेंद्र यादव राजेश्वर राय अर्जुन बारी किशोर गांधी गोविंद निषाद आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।