बंद क्लीनिक का ताला तोड़ने का प्रयास
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर /कुशीनगर
नगर पंचायत फाजिलनगर के मासूम क्लीनिक के नाम से लोहे वाले ओवरब्रिज के पास डॉक्टर सलीम अंसारी डॉक्टरी का क्लीनिक चलते हैं ।जो रोज की तरह दिनांक 19.12 2025 को शाम 6:00 बजे शाम को अपने क्लीनिक बंद करके घर चले गए । जब सुबह घर से क्लीनिक पर 20. 12.2025 को 9:00 बजे सुबह नियमित समय घर से अपने क्लीनिक पर आए तो देखा कि अज्ञात लोगों द्वारा क्लीनिक में चोरी की नीयत से क्लीनिक का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था । पूरे नगर पंचायत फाजिलनगर में दुकानदारों को डर है कि प्रशासन इस पर कठोर कदम नहीं उठाती है तो पुनः ऐसी वारदात हो सकता है डॉक्टर सलीम अंसारी ने पुलिस चौकी इंचार्ज स्थानीय फाजिलनगर को एक प्रार्थना पत्र दे दिया है अब देखना है कि प्रशासन आगे की कार्रवाई क्या कर रही है जिससे आने वाले समय में इस तरह की घटनाएं न हो।