प्रांतीय पदों पर नियुक्ति के बाद देवरिया आगमन पर शिक्षकों का भव्य स्वागत

Mar 7, 2026 - 21:44
 0
प्रांतीय पदों पर नियुक्ति के बाद देवरिया आगमन पर शिक्षकों का भव्य स्वागत

प्रांतीय पदों पर नियुक्ति के बाद देवरिया आगमन पर शिक्षकों का भव्य स्वागत

अमिट रेखा/पथरदेवा/देवरिया

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद देवरिया के दो शिक्षकों को प्रांतीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उनके प्रथम आगमन पर शिक्षक भवन/वीआरसी देवरिया में संगठन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अपूर्व दीक्षित एवं महामंत्री संतोष देवी यादव द्वारा जनपद के पथरदेवा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह को प्रांतीय संयुक्त मंत्री तथा तरकुलवा ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा को प्रांतीय ऑडिटर पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारियों के देवरिया आगमन पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेशीय मंत्री सुदर्शन कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, मंडल महामंत्री अशरफ अली खाँ, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला महामंत्री नंदलाल, कोषाध्यक्ष हेमंत शुक्ला, कृपानारायण सिंह, इंद्रसेन गुप्ता, अभिषेक पांडेय, रशीद अहमद, उदय प्रताप सिंह, नवनाथ मौर्य, रणजीत मल्ल, आफताब आलम, हैदर अली, दीनदयाल कुशवाहा, अली अहमद, बृजलाल यादव, मनोहर सिंह, महिमा प्रसाद, रईस अहमद सहित जनपद के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में भाटपार रानी ब्लॉक अध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र के 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में वहां के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अली अहमद को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे।