नगर पंचायत फाजिलनगर के वार्ड नंबर 15 में स्थित मदरसा अंजुम इस्लामिया फैजुल उलूम धनौजी खुद के प्रबंध कमेटी का हुआ चुनाव नगर पंचायत फाजिलनगर के धनौजी खुर्द में स्थित मदरसा अंजुम इस्लामिया फैजुल उलूम धनौजी खुर्द के प्रबंधन कमेटी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें सरफराज आलम प्रबंधक चुने गए
राज्य सरकार के द्वारा अनुदानित मदरसा फैजुल उलूम धनौजी खुर्द को संचालित करने वाली संस्था के प्रबंध समिति का निर्वाचन पूर्व सूचना के आधार पर रविवार दिनांक 14.12.25 को समस्त मौजूद सदस्यों के द्वारा किया गया बैठक में सभी सदस्यों से चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा गया जिसमें सर्व सहमति से सरफराज आलम को प्रबंधक और मैनुल अख्तर नायब, खुर्शीद अंसारी नायब नाजिम, नियाज अहमद सरपरस्त, खुर्शीद अहमद सदर अध्यक्ष ,मोहम्मद आफताब आलम खजांची,रिजवानुल्लाह ऑडिटर तथा इस कमेटी में निर्वाचित हुए सदस्य जमशेद आलम ,अब्दुल वहाब, सफीउल्लाह, जानिसार, खजमुद्दीन कलामुद्दीन इत्यादि लोग निर्वाचित हुए और यह सभी लोग मौके पर मौजूद रहे | उक्त जानकारी खजमुद्दीन ग्राम निवासी ने दिया|