प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना हेतु विनय जायसवाल द्वारा श्री बुढ़िया माता मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने जनरल विपिन रावत नगर के मानस कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। साथ ही मां बुढ़िया माता से देश की सुख-समृद्धि, शांति और राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा श्री बुढ़िया माता से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद प्रधानमंत्री जी पर सदैव बना रहे, उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त हो तथा देश की सेवा के लिए निरंतर शक्ति और ऊर्जा मिलती रहे। उनके नेतृत्व में भारत इसी तरह विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही हमारी कामना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नगरवासियों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं से इन अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और अन्य जनसेवा के कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता और जनकल्याण की भावना पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर वासियों से सेवा ही संकल्प अभियान से जुड़कर राष्ट्र हित और समाज हित में अपना योगदान देने का आह्वान किया।हवन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भी प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा मां बुढ़िया माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा पुजारी महंत वीरेंद्र दास , सुनील चौहान, अंशु जायसवाल, अभय मारोदिया, मानस मिश्र, भास्कर पाठक, आलोक विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, रोहन विश्वकर्मा, अंकित अग्रवाल, अंकित पटेल, विशाल गुप्ता, कुंदन सिंह, रीता शुक्ला, अनीता चौधरी, कुमकुम देवी, कुसुम मद्धेशिया, पिंकी, दुलारी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे!