नाबालिग लडकी को अपने झासे में लेकर भगाने वाले आरोपी को घुघली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Dec 13, 2025 - 20:32
 0
नाबालिग लडकी को अपने झासे में लेकर भगाने वाले आरोपी को घुघली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

नाबालिग लडकी को अपने झासे में लेकर भगाने वाले आरोपी को घुघली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज

अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 367/2025 धारा 137(2)  से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल चौधरी पुत्र कमलेश चौधरी निवासी बरवा चमइनियां थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र 21 वर्ष जिसके द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले जाया गया था जिसकी घुघली पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी कि सूचना के आधार पर आज दिनांक समय करीब आरोपी विशाल चौधरी पुत्र कमलेश चौधरी निवासी बरवा चमइनियां थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर बाद विधिक कार्यवाही आरोपी को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम-उ0नि0 हरिप्रकाश यादव हे0का0 बाबूराम यादव