नव वर्ष पर रोटरी ने नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का किया आयोजन

Jan 2, 2026 - 20:26
 0
नव वर्ष पर रोटरी ने नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का किया आयोजन

नव वर्ष पर रोटरी ने नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का किया आयोजन

अमिट रेखा/ कुशीनगर 

रोटरी क्लब कुशीनगर ने नए वर्ष की शुरुआत में एक महत्वपूर्ण पहल की, जब रोटरी ने कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जाँच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर के माध्यम से नव वर्ष के मेले में लोगों ने मुफ्त में अपने ब्लड ग्रुप की जाँच कराई। इस पहल के माध्यम से क्लब ने समाज में स्वास्थ्य संचार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सहायक सर्वेक्षण शादाब खान ने फीता खोल कर एवं अपना ब्लड ग्रुप जांच कराते हुए किया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भाग-दौड़ की वर्तमान जिन्दगी में प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी रखना बहुत जरूरी है। इससे खुद के किसी दुर्घटना का शिकार होने या मौका पड़ने पर किसी को रक्त देने व लेने में सहायता मिलती है।
  रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली ने बताया कि ब्लड ग्रुप पता होने से रोगों से मुक्ति एवं आकस्मिक संकट के समय विशेष लाभ मिल जाता है, साथ ही जिनका ब्लड ग्रुप एबी निगेटिव है जो कम लोगों में पाया जाता है, किसी को भी एबी निगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़े तो वे सहर्ष रक्तदान कर लोगों के जीवन बचाने में सहयोग कर सकेंगे। 
   इस कार्यक्रम के अंतर्गत रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली, उपाध्याय दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, ब्लड डोनेशन संयोजक राजीव तिवारी, निदेशक महेन्द्र तिवारी, अखिलेश शर्मा, शोभा राय, आदिल खान, राजू चौहान आदि उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संजय सिंह,  सहित 388 लोगों ने अपने रक्त समूह की जांच कराई। जाँच के उपरांत सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया।