देवरिया को हराकर रांची बनी महिला वनडे फुटबॉल चैंपियन

Jan 12, 2026 - 13:54
 0
देवरिया को हराकर रांची बनी महिला वनडे फुटबॉल चैंपियन

देवरिया को हराकर रांची बनी महिला वनडे फुटबॉल चैंपियन


अमीट रेखा/अजीत मिश्र/सिसवा नाहर/कुशीनगर


रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत तरया सुजान मैदान पर आयोजित महिला वनडे फुटबॉल फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में महिला एकेडमी फुटबॉल क्लब रांची ने एमपीआईसी क्लब देवरिया को 2–1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
मैच की शुरुआत से ही रांची की टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई। पहले हाफ में शानदार तालमेल के साथ खेलते हुए रांची ने एक गोल कर बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद देवरिया की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए एक गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया।
निर्णायक क्षणों में रांची की टीम ने अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए दूसरा गोल किया और जीत सुनिश्चित कर ली। अंतिम सीटी बजते ही रांची की खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विजेता टीम का उत्साह बढ़ाया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि खातून रेहाना ग्रुप ऑफ कंपनी (मिडिल ईस्ट व सिंगापुर) के प्रेसीडेंट एवं इंजीनियर रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय एवं आयोजक अंशु तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर प्रमोद ओझा, हरिकेश रावत, वसीम सर, संतोष मिश्रा, राजेश सिंह, अशोक केडी, मुकेश गोड़, अमर शर्मा, संतु ओझा, अमित तिवारी, कृष्ण वर्मा, सहाबुद्दीन, अंजन तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।