तमकुही राज उपनिबंधक कार्यालय स्थानांतरित होने की दसा में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा
तहसील परिसर से रजिस्ट्री ऑफिस दूसरे जगह स्थानांतरित हुई तो आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे राजस्व न्यायालय के अधिवक्ता- एडवोकेट विनोद सिंह पटेल
अमिटरेखा/कृष्णा यादव /तमकुही राज /कुशीनगर
तमकुही राज तहसील परिसर के बगल में किराए के मकान में चल रहा उपनिवंधक कार्यालय का स्थाई कार्यालय बनवाने के लिए शासन ने तहसील मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर रेशम फॉर्म कार्यालय से सेट रेशम फॉर्म की भूमि में निबंधक कार्यालय स्थाई रूप से बनवाने की स्वीकृति प्रदान की है तथा धन भी अमुक हो गया है। जैसे ही यह खबर राजस्व न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं को लगी तो निवर्तमान अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल की अध्यक्षता में एक बैठक करके तहसील परिसर में ही उपनिबंधक कार्यालय के निर्माण के लिए पत्रक तहसीलदार तमकुहीराज को सौप कर तहसील परिसर में ही कार्यालय का निर्माण करने की मांग की। एडवोकेट अमरनाथ सिंह ने कहा कि 3 किलोमीटर दूर अधिवक्ता राजस्व न्यायालय छोड़कर के जाने में असमर्थ हैं यहां ग्राम न्यायालय सहित राजस्व यायालय में वादों की पैरवी करके बादकारियों को न्याय दिलवाते हैं। तथा उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री की सरल प्रक्रिया अपनाते हुए सहयोग प्रदान करते हैं दूरी अधिक होने के कारण अधिवक्ता के कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी इसलिए मांग है कि तहसील परिसर में ही उपनिवंधक कार्यालय की स्थापना कराई जाए। न्निवर्तमान अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप स्वयं के भवन में कार्यालय संचालित हो परंतु राजस्व न्यायालय से 3 किलोमीटर की दूरी होने के कारण काफी अव्यवस्था फैलेगी। इसके संबंध में शुक्रवार को तहसीलदार तमकुही राज को ज्ञापन देकर तहसील परिसर में ही उप निबंधक कार्यालय के निर्माण की मांग की गई है। इस आदेश से अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है अगर हमारा प्रस्ताव नहीं मानी गई तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अशोक राय शंभू राय शंभू थकुराई अमरनाथ सिंह मतीउल्लाह सिद्दीकी अजय राय सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।