जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण  

Jan 5, 2026 - 07:22
 0
जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण  

जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण  

अमिट रेखा/ संत राज यादव

सहजनवा/ गोरखपुर। सहजनवा ब्लाक अंतर्गत क्षेत्र स्थित के ग्राम सभा गुल्टही में जरूरतमंदों को कंबल एवं बच्चों को कॉपी कलम किताब वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत थे, जबकि गिरिश यादव और बलवंत सिंह एवं रतनसेन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कंबल वितरण के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांव गुल्टही रामपुर प्रानपुर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। ठंड से बचाव के लिए कंबल पाकर लोगों ने राहत महसूस की। आयोजन प्रबंधक शारदा प्रसाद रावत जनता इंटर कॉलेज सिधौली अजीत सिंह यादव  ने इस अवसर पर बताया कि गरीब, विधवा और दिव्यांगों बुजुर्गो और जरुरतमंद व्यक्तिके लिए ठंड से बचने हेतु कंबल वितरित किए गये।और बच्चों को काफी कलम किताब स्कूल बैग कैप टोपी टी-शर्ट वितरित किए।

पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने कहा अजीत यादव  द्वारा ऐसे में नेक दिल इंसान की ओर से अगर गरीब जरूरतमंद परिवारों के बीच ठंड से राहत पहुंचाने को लेकर अगर सकारात्मक पहल होता है तो वह निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं। गिरीश यादव ने कहा में यह कदम निश्चित रूप से प्रशंसनीय है इस दौरान उपनिरीक्षक अवनीश यादव उर्फ़ अजीत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम राम दरश यादव कृष्ण मुरारी ,नरेंद्र सिहं राजमन मौर्य , लालदेव प्रसाद हुकुमचंद पासवान गिरजेश मौर्य सुरेंद्र मिश्रा सिंटू मिश्रा देवतादिन गुप्ता बबुले सचीन देवेंद्र सिह पंकज पासवान  शैलेंद्र सिहं प्रदीप सिंह  सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।