कुशीनगर: कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
अमिट रेखा /ओम प्रकाश यादव /रामकोला /कुशीनगर
जनपद कुशीनगर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थियों के लिए प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। यह मिशन युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक श्री आलोक कुमार मौर्य ने मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षार्थियों को प्राप्त कौशल का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला कौशल प्रबंधक श्री कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रदाता विनायक टेक्निकल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रदेश समन्वयक इंo रिजवान अहमद ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक श्री साबीर अंसारी, स्टाफ सदस्य अमन श्रीवास्तव, शालिनी मैम सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव साझा किए और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रति आभार व्यक्त किया।