कल सेमरी पंचायत भवन पहुंचेंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Jan 31, 2026 - 16:03
 0
कल सेमरी पंचायत भवन पहुंचेंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

कल सेमरी पंचायत भवन पहुंचेंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया

प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कल दिन रविवार को विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसी क्रम में ग्राम सभा सेमरी स्थित पंचायत भवन पर दोपहर के समय पहुंचकर ग्रामीणों के बीच चूजों का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पथरदेवा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु शाही ने बताया कि कृषि मंत्री का यह दौरा ग्रामीण विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।