एसडीएम ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण           

Dec 30, 2025 - 11:34
 0
एसडीएम ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण           

एसडीएम ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण           

अमिट रेखा/ संत राज यादव

 गोरखपुर। सहजनवा गोरखपुर उप जिला अधिकारी सहजनवा केसरी नंदन त्रिपाठी ने  गांहासाड गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाएं सुदृढ़ मिली। इस गौशाला में 165 पशु है जिसमें तीन गाय बच्चा भी दी है। गौशाला में पशुओं की रहन-सहन की व्यवस्थाएं अच्छी मिली। 50 बोरी पशु आहार मिला। आवश्यकता अनुसार पशुओं को चारा  उपलब्ध मिला। पशुओं को खिलाने के लिए खेतों में बोये हुए हरे चारे भी मिले। इस गौशाला में आठ कर्मचारी लगे हुए हैं। आठों कर्मचारी पशुओं की सेवा में लगे हुए थे ।उप जिला अधिकारी ने सुझाव दिया की ठंडक में पशुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए, यदि कोई समस्या आती है तो फौरन संबंधित अधिकारिय को सूचित किया जाए और इस गौशाला की व्यवस्था और अच्छी से अच्छी बनाई जाए ।इस गौशाला में सुभाष चंद्र केयरटेकर ,अस्पत अली, तिरुवली, रोहित कुमार ,राजन आदि सभी कर्मचारियों ने उपस्थित मिले।