उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का बैठक हुआ सम्पन्न
अमिट रेखा/ राम अशीष तिवारी
खजनी /गोरखपुर ।खजनी तहसील के बैठक हाल में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के क्रम में वाल विवाह से संबंधित कानून की जानकारी व कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न विषयक जागरूकता अभियान।
तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहें कि वाल विवाह से संबंधित कानून एवं कार्य स्थल पर महिलाओं के उत्पीडन विषयक जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए यह निर्देश दिये कि इस कानून का पालन आप लोग करते हुए आम जनता को जागरुक करे इस बैठक में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार अशोक कुमार, राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल, ए डब्ल्यू बी एन पूनम मिश्रा, सारिका सिंह, तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह, आषुतोष पाण्डेय, अशोक, संजय श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, अशोक गुप्ता, भूपेन्द्र मिश्रा, महबूब खान, रामरती,खूशबू राय, मनीषा, तनुजा, प्रेम शीला, रेखा आदि सैकड़ों कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।