आरएसएस कार्यकर्ताओं ने निकला जुलूस
अमिट रेखा/ संत राज यादव
गोरखपुर | नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 12 जेठू नगर में- आने वाले 25 दिसंबर को हिन्दू सम्मेलन की भूमि पूजन को लेकर जुलूस निकाला गया,जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
जुलूस शुभारंभ जेठू नगर से होते हुए- वार्ड संख्या 3 जयराज नगर,वार्ड संख्या 14 हनुमंत नगर से होते हुए पुनः अपने स्थान जेठू नगर पहुंची । कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अपने हाथ में तख्तियां लिए हुए जिसमें भारत माता के चित्र बने हुए थे,लेकर प्रभात फेरी में सम्मिलित हुए। यात्रा की अगुवाई नगर पंचायत अध्यक्ष घघसरा प्रभाकर दुबे व पाली विकास खंड के ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए- प्रभाकर दुबे व ब्लाक प्रमुख शशि सिंह ने कहा कि- कार्यक्रम हम सभी देशवासियों- नगर पंचायत वासियों का है। इसे सफल बनाने के लिए हम सभी को आगामी 25 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम में शामिल होना होगा। राष्ट्र की मजबूती एकता व अखंडता के लिए इस प्रकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम हम सभी के लिए गौरव की बात है।
उक्त- अवसर पर मंडल प्रचारक जितेंद्र त्रिपाठी, चेयरमैन प्रभाकर दुबे, ब्लाक प्रमुख पाली- शशी प्रताप सिंह,शिव चरण ,हरिनारायण धर दुबे,रमेश मद्धेशिया,पद्मनाभ मणि त्रिपाठी,राना राज, गोविंद,इंद्रदेव त्रिपाठी,राजन पहलवान ,राजेश पाण्डेय,बाबू रवि राज, हरिकेश मौर्य समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।