आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरदेवा बाजार स्थित महुआरी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को हुई मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम दुलार पट्टी निवासी रामकेवल यादव (52 वर्ष), पुत्र मुन्नीलाल यादव, अपनी बाइक से पथरदेवा स्थित स्टेट बैंक में केवाईसी कराने जा रहे थे। जैसे ही वह महुआरी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, सामने से आ रही एक बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकेवल यादव बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछैला भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया के लिए रेफर कर दिया।समाचार लिखे जाने तक घायल का इलाज जारी था।