अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का आलेख्य प्रकाशन 09 दिसम्बर को
अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।
उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावली के अंतिम भाग की तैयारी एवं संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए।
निर्देशानुसार आलेख्य प्रकाशन 09.12.2025 को किया जाना है। प्रकाशन की सूचना प्रारूप-5 पर पूर्वान्ह 11:00 बजे तक उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सर्विस मतदाता सूची की प्रकाशित प्रति, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के हस्ताक्षर सहित, समय से जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रेषित की जाए, ताकि आयोग को समयानुसार सूचित किया जा सके।