अनियंत्रित गन्ना लदा हुआ ट्रक बिजली के खम्भे में मारा टक्कर 

Dec 12, 2025 - 12:06
 0
अनियंत्रित गन्ना लदा हुआ ट्रक बिजली के खम्भे में मारा टक्कर 

अनियंत्रित गन्ना लदा हुआ ट्रक बिजली के खम्भे में मारा टक्कर 

ट्रांसफार्मर सहित बिजली का पोल गिरा ,बाल बाल बचे लोग 

अमीट रेखा /अजीत मिश्र/सिसवा नाहर /कुशीनगर 

सेवरही सुगर मिल के सिसवा नाहर से जा रही गन्ने से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर भुलिया बाजार के पास पोल में टकरायी,पोल ट्रांसफार्मर सहित नीचे गिरा, बाल-बाल बचे लोग 
मिली जानकारी के अनुसार आज सायं 4 बजे के करीब सेवरही सुगर मिल का गन्ने से लदा हुआ ट्रक जो सिसवा नाहर अहिरौली दान के तरफ से आ रहा था,भुलिया पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पोल से टकराया, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही पोल से टकराया हाई वोल्टेज तार आपस में टकराने लगे और तड़तड़ाहट से लोगों के अन्दर भय उत्पन्न हो गया, बहुत बड़ा हादसा होने से बचा,बताते चलें की सेवरही सुगर मिल के सेंटरों से चलने वाले ट्रकों की स्थिति बिल्कुल खराब हैं, कुछ ट्रकों के नंबर प्लेट नहीं है, कुछ के सीसे फुटे हुए हैं, कुछ के ढांचे ऐसे हैं जो गन्ने लदने के बाद लगते हैं की जमीन पे आ जाये, कुछ के दोनों लाईटों में से एक की लाईट जलती है, ड्राइवर तो ऐसे हैं कि दिन में कभी पेड़ में कभी पोल में टक्कर मार दे रहे हैं,  भगवान भरोसे है यहां की व्यवस्था |