सिसवा नगर पंचायत में धुम धाम  से सम्पन्न हुवा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 

Dec 15, 2025 - 18:02
 0
सिसवा नगर पंचायत में धुम धाम  से सम्पन्न हुवा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 

सिसवा नगर पंचायत में धुम धाम  से सम्पन्न हुवा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम    

 सामूहिक विवाह 682 जोड़ो में से 610 जोड़ो ने शादी के परिणय सूत्र में बंधे 


अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज


महराजगंज के विकासखंड सिसवा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 682 जोड़ो का सामूहिक विवाह में पंजीकरण था जिसमें लगभग 610 जोड़ो का आज विवाह सम्पन्न कराया गया।
यह सामूहिक विवाह विधायक प्रेम सागर पटेल के प्रयास से सिसवा में आयोजित किया गया था जिसमें कई आला अधिकारी जैसे  मुख्य विकास अधिकारी धमेन्द्र कुमार खण्ड विकास अधिकारी  अर्जुन प्रसाद चौधरी ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद,नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल जिला पंचायत सदस्य संजय इत्यादि लोग मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में कई गांव के ग्राम प्रधान जैसे जितेंद्र , मनोहर इत्यादि लोग भी मौजूद रहे ।
बताते चले यह सामूहिक विवाह सिसवा का पहला सामूहिक विवाह आयोजन था इस कार्यक्रम में कई गांव के लगभग दस हजार से ऊपर लोग भी शामिल हुए ।
सामूहिक मंत्रोचारण के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया मुख्य बात यह रही कि इसमें हिन्दू जोड़ो के साथ साथ मुस्लिम जोड़ो ने भी शादी परिणय में बढ़े ।अंत में सबको भोजन कराने के बाद  कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।