मौत व ट्रॉलों को छूट के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह
अमिट रेखा /अमित यादव /कप्तानगंज/कुशीनगर
मंगलवार को गोरखपुर जाते समय कप्तानगंज के युवक आनंद दुबे पुत्र दीनानाथ दुबे निवासी वार्ड नंबर 17 हरिहरनाथ दक्षिणी की जगदीशपुर के पास गन्ना लदे ट्राला की ठोकर से मौत हो गयी थी।
जानलेवा ओवरलोड ट्रालों को सड़क पर चलने की छूट के खिलाफ पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह बुधवार को सायं काल करीब 6 बजे कप्तानगंज पहुंचे और आजाद चौक पर धरना पर बैठ गए। धरना पर करीब 2 घंटे चला। मोबाइल पर डीएम से वार्ता करायी गयी। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब धरना समाप्त हुआ। धरने के चलते कप्तानगंज में करीब दो घंटे सड़क जाम रहा। पूर्व मंत्री के बाजार में धरना पर बैठने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन धरने पर बैठे पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को लिखित आश्वासन देते तहसीलदार चंदन शर्मा।
हरकत में आ गया। मौके पर तहसीलदार चंदन शर्मा तथा एसओ दीपक सिंह भारी दलबल के साथ पहुंच गए। कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पूर्व मंत्री को मनाने का प्रयास किया। इसी दौरन पूर्व मंत्री की जिलाधिकारी से फोन पर बात कराई गई। जिलाधिकारी ने वार्ता के क्रम में पूर्व मंत्री को आस्वस्त किया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मंत्री ने इसके साथ ही मौके पर लोगों द्वारा रोके गए करीब आधा दर्जन गन्ना लदे ट्रालों का चालान किए जाने की शर्त रखी। तहसीलदार चंदन शर्मा ने पूर्व मंत्री को आज आस्वस्त
किया कि रोके गए गन्ना लदे ट्रालों का चालान नियमानुकूल कराया जाएगा। पूर्व मंत्री के साथ धरना स्थल पर सपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिर्जा एकतेदार हुसैन, इमदाद हुसैन, मोहम्मद आरिफ, दीपक सिंह, अमित तिवारी, केके यादव, मुलायम यादव, उपेंद्र यादव, साहब आलम, आशीष वर्मा, शैलेश यादव, धीरज सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।