मां के न रहने पर भी उसकी स्नेहपूर्ण स्मृति हमेशा रहती है ये याद :- महापौर मंगलेश श्रीवास्तव 

Dec 8, 2025 - 21:05
 0

मां के न रहने पर भी उसकी स्नेहपूर्ण स्मृति हमेशा रहती है ये याद :- महापौर मंगलेश श्रीवास्तव 

समाज में हर आदमी लेनी चाहिए ऐसी सिख, वितरित हुआ कंबल व गरम कपड़े

अमिट रेखा/ शक्ति कुमार सलेमगढ़ /कुशीनगर

मां के न रहने पर भी उसकी स्नेहपूर्ण स्मृति मन मस्तिष्क में हमेशा याद रहती है क्योंकि मां बेटे का संबंध एक अद्भुत संबंध है। मां का प्यार और उसकी दयालुता जीवन को प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन करती है। मां जीवन का प्रकाश तो शिक्षक भी है। 
पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती है।जो पुत्र माता पिता के बताये पदचिन्ह का अनुसरण कर चलते हैं। वहीं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं। उक्त बातें शुक्रवार को ग्राम बसडीला बुर्जुग में स्व मैनावती देवी के चौदहवें पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर गोरखपुर मंगलेश श्रीवास्तव में कहा।
 मुख्य विशिष्ट अतिथि  संत दिव्य सागर महाराज ने कहा कि माता पिता का बच्चे के जीवन में प्रथम स्थान होता है।वह बच्चे सबसे पहले दोस्त और गुरु होते है। क्योंकि बच्चे की विचारधारा विकसित करने में अहम् भूमिका होती है। इसके आगे का जीवन का रास्ता खोलती है।
 विशिष्ट अतिथि पडरौना नगर पंचायत के चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि मां का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा माना गया। मां ही अपने पुत्र के जीवन की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वतंत्रता का संरक्षण करते हुए। पुत्र के जीवन को सुखमय और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के हाथों सैकड़ों जरुरतमंदों में कंबल व गरम कपड़े वितरित किए गए।
आयोजक संजय लाल श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया अध्यक्षता पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्रा ने किया तथा संचालन नंदा पांडेय ने किया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  प्रेमचंद मिश्रा,चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी डा बच्चा पांडेय,विजय कुमार श्रीवास्तव,अजय गिरी गायक, सच्चिदानंद मिश्रा,शैलेन्द्र पांडेय,अवधनाथ ठकुराई, संजय कुमार मिश्रा, धर्मलाल श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव आदि  उपस्थित रहे।