बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Oct 31, 2026 - 21:56
 0
बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को धर्मनगरी काशी पहुंचकर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

 इस दौरान उन्होंने बाबा के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने काशी की आध्यात्मिक परंपरा और धार्मिक महत्ता के अनुरूप दोनों प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उनके इस धार्मिक दौरे को लेकर काशी में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र