बघौचघाट और पकहा में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत आयोजित हुआ रिवर रैचिंग कार्यक्रम
बघौचघाट और पकहा में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत आयोजित हुआ रिवर रैचिंग कार्यक्रम
कृषि मंत्री ने पकहा और बघौचघाट खनुवा नदी में छोड़े एक लाख मछलियों के बच्चे
अमिट रेखा/ बघौचघाट /देवरिया
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम बघौचघाट और पकहा में रिवर रैचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे। उनके नेतृत्व में खनुवा नदी में लगभग एक एक लाख मछलियों के बच्चों को छोड़ा गया।इस पहल का उद्देश्य नदियों में मछलियों की संख्या बढ़ाने के साथ जलीय जैव विविधता को संरक्षित करना और मत्स्य संसाधनों का संवर्धन करना है। रिवर रैचिंग के माध्यम से नदियों में मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन एवं मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि नदियों के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है। मत्स्य संसाधनों को बढ़ावा देने से जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों की आजीविका के अवसर भी बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मत्स्य संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर रही है। रिवर रैचिंग कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, प्रशासक मुरारी मोहन शाही मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु, कुवर राय, विनोद कुशवाहा, रामशीष मौर्य, रविंद्र कुशवाहा, पिंटू सरकार, झम्मन शाही, प्रवीन शाही,जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।