फाजिलनगर विधानसभा में 30 हजार मतदाताओं का विवरण नहीं ,एस आई आर सत्यापन में 224 बूथों का आंकड़ा जारी

Dec 12, 2025 - 12:05
 0
फाजिलनगर विधानसभा में 30 हजार मतदाताओं का विवरण नहीं ,एस आई आर सत्यापन में 224 बूथों का आंकड़ा जारी

फाजिलनगर विधानसभा में 30 हजार मतदाताओं का विवरण नहीं ,एस आई आर सत्यापन में 224 बूथों का आंकड़ा जारी

अमिटरेखा/हारूनअली/पटहेरवा/ कुशीनगर 

बताते चले कि फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण एस आई आर का कार्य तेजी से चल रहा है। तमकुहीराज तहसील के अंतर्गत आने वाले  224 बूथों का विस्तृत आंकड़ा सामने आ गया है।इन बूथों में कुल 2,28456 मतदाता पंजीकृत है। फाजिलनगर विधानसभा का लगभग आधा हिस्सा कसया तहसील में आता हैं।जिसके आंकड़े भी संकलित किए जा रहा है एस आई आर सत्यापन में 30508 मतदाताओं का विवरण उपलब्ध नहीं है इसके बाद तहसील प्रशासन ने इन प्रविष्टियों को खोजने व सत्यापित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि यदि समय पर इन मतदाताओं का विवरण प्राप्त नहीं होगा तो निर्धारित नियमों के अनुसार उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।दुदही ब्लाक में यह चुनौती अधिक गंभीर है खासकर बिहार सीमा के सटे व नारायणी नदी के किनारे बसे हुए गांवो के बूथों पर बड़ी संख्या में लोगों का विवरण नहीं है।तमकुहीराज की एस डी एम आकांक्षा मिश्रा स्वयं ही इसकी निगरानी कर रही है वह लगातार गावों का दौरा कर कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रही है। उनके निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीमें बी एल ओ घर घर जा कर मतदाताओं से सही विवरण जुटा रहे हैं। तहसील प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पहचान संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा कर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी मतदाता इससे वंचित न रहे। प्रत्येक नागरिक का नाम सूची में सुरक्षित दर्ज हो।332 फाजिलनगर विधानसभा दो तहसीलों तमकुही व कसया में पड़ता है तमकुहीराज तहसील में पढ़ने वाले 224 बूथों का एस आई आर सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो गई है |