प्रधानाचार्य की मौत से आक्रोश छात्रों व परिजनो ने जट हा-पडरौना मार्ग  किया जाम 

Dec 25, 2025 - 18:11
 0
प्रधानाचार्य की मौत से आक्रोश छात्रों व परिजनो ने जट हा-पडरौना मार्ग  किया जाम 

प्रधानाचार्य की मौत से आक्रोश छात्रों व परिजनो ने जट हा-पडरौना मार्ग  किया जाम 

अमिट रेखा/ विनोद कुशवाहा /जटहा बाजार /कुशीनगर 

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर गांव निवासी निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की दोपहर गांव पहुंचा। शव पहुंचने से  पहले ही परिजन, स्कूल के बच्चे और क्षेत्रीय लोग दोपहर में पडरौना–जटहा मार्ग पर ठोरी चौराहे के पास सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए।
करीब डेढ़ घंटे बाद जब शव चौराहे पर पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने शव ले जा रहे पिकअप वाहन को रोक दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। धरनास्थल पर मौजूद लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, मृतक प्रधानाचार्य की पत्नी पूनम कुशवाहा को सरकारी नौकरी दी जाए, आरोपियों के घर व अवैध कब्जों पर बुलडोजर की कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को सुरक्षा की लिखित गारंटी दी जाए। वहीं धरने में शामिल बच्चे और ग्रामीण आरोपियों को फांसी देने की मांग करते रहे।
धरना स्थल पर जटहा बाजार, कुबेरस्थान, महिला थाना, पडरौना, रामकोला, नेबुआ के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रहे। मौके पर पहुंचे एडीएम, एसडीएम न्यायिक मुहम्मद जफर, सीओ सदर अजय सिंह और तहसीलदार सदर अभिषेक पांडेय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
एडीएम के आश्वासन पर लोग सड़क जाम को शाम सवा पांच बजे समाप्त किए और शव का अंतिम संस्कार करने चले गए।