पथरदेवा में आयोजित समारोह में 170 हिंदू और 11 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न, कृषि मंत्री ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद
पथरदेवा में आयोजित समारोह में 170 हिंदू और 11 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न, कृषि मंत्री ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 181 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
अमिट रेखा/ नन्हे तिवारी/ ब्यूरो देवरिया
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा के प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 181 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 170 हिंदू एवं 11 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, नगर पंचायत तरकुलवा के अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश शाही उर्फ जीपु,जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह एवं कुंदन जायसवाल, कृपा शंकर उपाध्याय, प्रभात सिंह, रणधीर सिंह गोलू, दिनेश प्रसाद, संजय सिंह, रामायन साहनी, ग्राम प्रधान रविंद्र खरवार, उषा यादव, डॉ. विंध्याचल मद्धेशिया रमाशंकर कुशवाहा, राम आशीष प्रसाद, राजू भारती, जीवन पति त्रिपाठी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, कुशीनगर रमाशंकर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सभी वर्गों के ऐसे गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सहायता प्रदान की जाती है, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाते हैं। इसमें विवाहित कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि अंतरित की जाती है, जबकि 21 हजार रुपये की गृहस्थी की सामग्री प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त 15 हजार रुपये समारोह के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।