देवघाट में महाकालेस्वरी देवी दुर्गा प्रतिमा की स्थापना संपन्न
देवघाट में महाकालेस्वरी देवी दुर्गा प्रतिमा की स्थापना संपन्न
अमिट रेखा /बघौचघाट/ देवरिया
विकास खंड पथरदेवा के ग्राम देवघाट में शनिवार को विधि-विधान के साथ महाकालेस्वरी देवी दुर्गा प्रतिमा की स्थापना संपन्न हुई। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में मुख्य आचार्य सत्य प्रकाश के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह तथा शशि प्रकाश उर्फ मुदीत द्विवेदी भी उपस्थित रहे और उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था और एकता मजबूत होती है।
इस दौरान यजमान ओमप्रकाश दुबे, ग्राम प्रधान बिरजू मद्धेशिया, रितेश द्विवेदी, दीपचंद यादव, पंकज, पूर्णमासी प्रसाद, कंचन भारती, दीनानाथ गुप्ता, मोनू द्विवेदी, भरन गुप्ता, सूर्य नारायण गुप्ता, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।