कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फरेंदा में भव्य स्वागत, सरकार पर साधा निशाना

Jan 9, 2026 - 18:40
 0
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फरेंदा में भव्य स्वागत, सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फरेंदा में भव्य स्वागत, सरकार पर साधा निशाना

अमिट रेखा/  मुमताज सिद्दीकी /बलूअहि धूस फरेंदा /महराजगंज

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अजय राय तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का बुधवार को फरेंदा में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दोनों नेताओं का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ फरेंदा के दक्षिणी बाइपास पर पहुंचे, जहां कांग्रेस जनों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा सरकार के दबाव में लिए गए एसआईआर के निर्णय को “तुगलकी फैसला” बताया। उन्होंने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में 24 से 25 बीएलओ की मृत्यु हो चुकी है और इसके बावजूद बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर विषय है।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्ष 2027 के चुनाव की पूरी तैयारी कर रही है और इसके लिए व्यापक संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने मनरेगा को लेकर प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसे जन आंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार हमला बोला उन्होंने कहा कि सरकार राज्यों पर हिस्सेदारी तय करना गलत नीति है, जिससे गरीब मजदूरों का उत्पीड़न होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो राज्य सरकारें वेतन देने तक में असमर्थ हैं, वे मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को आगे नहीं बढ़ा सकतीं।इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेता विधायक वीरेन्द्र चौधरी के गांव सिंहपुर पहुंचे, जहां कार्यक्रम का आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह आलोक प्रसाद, त्रिभुवन मिश्रा, जयप्रकाश लाल, डॉ. रामनारायण, हृदय पांडेय, चंदन तिवारी, विजय राय, संदेश जायसवाल, राजन अजय, राजेश मौर्या, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।